गणेश पंडाल में महिला से मारपीट, बीयर की बोतल से हमला

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा मिनीमाता नगर स्थित गणेश पंडाल में लाइट डेकोरेशन के काम के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि साधेलाल गेंदले अपने परिवार के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया। इस दौरान पंडाल में मौजूद लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की गई, हालांकि वे बाल-बाल बच गए।

विवाद के बीच साधेलाल के बेटों ने भी हंगामा किया और महिलाओं के खिलाफ अपशब्द कहे। स्थिति को संभालने पीड़ित महिला की मां पहुंची तो आरोपी समीर गेंदले ने बीयर की बोतल फेंक दी, जो सीधे महिला के चेहरे पर लगी। इससे उनके नाक, मुंह और दांत में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। वहीं आरोपी साहिल गेंदले ने जान से मारने की धमकी दी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई सिविल लाइन एसआर साहू ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। विवाद के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button