ग्राम पौंसरा में महिला से मारपीट और अभद्रता, ग्रामीणों ने की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

बिलासपुर:जिले के ग्राम पौंसरा में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता रिंकी सिंह ने थाना कोनी में शिकायत देकर बताया कि 16 जून 2025 को कुछ लोग जबरन उसके घर में घुस आए, जब वह अकेली थीं।

रिंकी सिंह ने आरोप लगाया कि अजय सिंह, फोनू सिंह, कोदू सिंह और अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच की, कपड़े खींचे और जान से मारने की धमकी दी।

इसी मामले में एक अन्य महिला जमुना सिंह ने भी शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके बेटे विशाल सिंह और अजय सिंह के साथ मारपीट की। घटना के दौरान धक्का-मुक्की में सभी गिर पड़े और घर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना से आक्रोशित होकर ग्राम पौंसरा से करीब 30-35 ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात की और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा देने की भी अपील की है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई