बर्थडे पार्टी के बहाने बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर 1 लाख की मांग; महिला गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला रोशनी खुंटे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने सुनियोजित तरीके से प्रार्थी को अपने बच्चे के जन्मदिन की पार्टी के बहाने घर बुलाया था। जब प्रार्थी वहां पहुंचा, तो महिला ने अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को मेल-मिलाप और शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपने बेडरूम में भेज दिया और कमरे के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दिए।

इस दौरान आरोपी महिला ने मोबाइल फोन छिपाकर उनका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। घटना के बाद रोशनी खुंटे ने प्रार्थी को वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजकर डराना शुरू किया और पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 1 लाख रुपये की मांग करने लगी।

लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई