चाय के लिए पत्नी का मर्डर, पति ने कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट

बालोद। बालोद जिले में चाय के लिए पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पति ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामला कंवर चौकी क्षेत्र के सांगली गांव का है।
जहां आरोपी केवल साहू ने अपनी पत्नी ईश्वरी साहू चाय बनाने की बात कही। इस दौरान दोनों का विवाद हो गया और आरोपी पति ने किचन में ही पत्नी के सर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस पर आरोपी के दोनों बच्चों ने अपने नाना-नानी को इसकी सूचना दी।
जिसके बाद घायल ईश्वरी को धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही आरोपी ने पुलिस चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया।





