दूसरी शादी करने की दी धमकी, पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पत्नी ने अपने पति को कुल्हाडी से काट डाला। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ​​​​​​मैनपाट का है।

सरगुजा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम बलिराम माझी (28) है, जो नर्मदापुर के खालपारा का रहने वाला था। वह जेसीबी चलाता था। करीब 3 साल पहले बलिराम माझी (28) और नईहारो (26) की शादी हुई थी। वह पत्नी से अक्सर कहता था कि, तुमसे बच्चे नहीं हो रहे हैं, उसे बच्चे चाहिए।

इस बात पर उसका अपनी पत्नी से विवाद होता था। बुधवार को भी उसका विवाद हुआ, तो पत्नी से उसकी हत्या कर दी। बलिराम के रिश्तेदार जब घर पहुंचे, तो पूरी घटना की जानकारी हुई। सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि, घटना के बाद नईहारो बाई फरार हो गई है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना स्थल से कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई