congress vivad : अजीत कुकरेजा की वापसी पर क्यों भड़के कुलदीप जुनेजा ? कहा- पार्टी तो मिली पर टिकट नहीं

congress vivad : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बार फिर से बवाल मच गया है,दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव के बाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निकाले गए डेढ़ दर्जन कांग्रेसियों का निष्कासन रद्द कर दिया। इस सूची में अजीत कुकरेजा का नाम भी शामिल है।
लेकिन उनकी वापसी पर कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा भड़क उठे है। जुनेजा ने कुकरेजा की वापसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि, ऐसे नेताओं को चुनाव में टिकट देने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। आगे उन्होंने कहा ‘पैसा खुदा तो नहीं, लेकिन खुदा की कसम खुदा से कम भी नहीं।’जुनेजा ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि उन लोगों की जांच होनी चाहिए जो पैसे लेकर टिकट देते हैं।’ वही कुलदीप जुनेजा के इस बयान पर अजीत कुकरेजा ने कहा कि, ‘मेरे बारे में फैसला मैं खुद लूंगा, वे मेरे बारे में फैसला लेने के हकदार नहीं हैं। मेरे खिलाफ उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए बार-बार वे पैसे लेकर टिकट खरीदने की बात कहते हैं। अब देखना यह होगा की क्या यह विवाद और बढ़ेगा या फिर यह मामला जल्द शांत हो जाएगा





