डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान है सफेद चाय, शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल..

इंदौर। बिगड़ते लाइफस्टाइल, जंकफूड बढ़ते सेवन से मधुमेह, मोटापे समेत कई बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन नियंत्रित करना चाहते हैं, तो सफेद चाय को अपनी दिनचर्या में शामिल करना एक फायदेमंद उपाय साबित हो सकता है। कई अध्ययन बताते हैं कि सफेद चाय के सेवन से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

सफेद चाय क्या है?

कैमेलिया के पत्तों और फूलों से सफेद चाय बनाई जाती है। इसमें कई स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जैसे कि फायटोन्यूट्रिएंट्स, टैनीन, फ्लोराइड्स, पॉलीफिनोल्स, फ्लेवोनॉइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैटेचिंस। ये तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, खासकर मोटापा और मधुमेह के मामलों में।

शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक

सफेद चाय का नियमित सेवन शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन प्रतिरोध के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए दिन में कम से कम दो कप सफेद चाय पीने की सलाह दी जाती है।

शोध में क्या पाया गया?

एक शोध में यह पाया गया कि सफेद चाय में मौजूद पॉलीफेनोल्स तत्व ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मददगार होते हैं। इसके साथ ही, यह सूजन को भी घटाता है, और मोटापा और मधुमेह जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद होता है।

यह शोध चूहों पर किया गया था, जिसमें कैमेलिया के अर्क का इस्तेमाल किया गया था। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि सफेद चाय के सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ सकती है और बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। सफेद चाय न केवल वजन नियंत्रण और मधुमेह के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button