सेल्फी लेते समय 17 साल का लड़का गिरा शिवनाथ नदी में गिरा SDRF की टीम रेस्क्यू….. 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में आज एक हादसा हो गया। यंहा सेल्फी लेने के चक्कर में 17 वर्षीय लड़का पुल से नदी में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम घटना स्थल पहुँची और युवक को सकुशल बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 3:30 बजे चौकी जेवरा सिरसा को सूचना मिली की एक व्यक्ति शिवनाथ नदी में बेलौदी पुल से गिर गया है। सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ को सूचित कर जेवरा सिरसा पुलिस, 112 तत्काल मौके पर पहुंच कर एसडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया और गौरव साहू पिता चैतुराम साहू उम्र 17 वर्ष सकिन कैंप 1 भिलाई को सही सलामत निकालकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। बताया जा रहा है कि गौरव सेल्फी लेते हुए नदी में गिर गया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई