प्रेमिका के पिता ने धमकाया तो दोस्तों के सामने बीच चौराहे पर खुद को गोली से उड़ाया

मुरैना: प्रेमिका के पिता द्वारा दी गई धमकी से आहत युवक ने दिनदहाड़े बीच चौराहे पर दोस्तों के सामने कट्टे से खुद के सिर में गोली मार ली। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना अंबाह कस्बे की है। कट्टे से खुदकुशी की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

दोस्तों के सामने की खुदकुशी

पुलिस के अनुसार अंबाह के मिश्र नगर निवासी 18 वर्षीय गौरव सखबार ने बुधवार की दोपहर 11:36 बजे परेड चौराहे पर दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर पहुंचा। चौराहे पर सामने से दो बाइकों पर गौरव के पांच दोस्त और आते हैं। तीनों बाइकें ठीक से रुक भी नहीं पातीं, इसी बीच गौरव बाइक से उतरता है और कमर से कट्टा निकालकर खुद के सिर में गोली मार लेता है। यह देख उसके दोस्त वहां से बाइक लेकर भाग जाते हैं।

प्रेमिका के पिता द्वारा मारपीट से आहत

जानकारी के अनुसार गौरव का अंबाह की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती के पिता ने मंगलवार की शाम गौरव से मारपीट की थी और उसे धमकाया था। इसके बाद भी गौरव ने युवती से बात करने का प्रयास किया तो युवती का पिता क्रोधित होकर बुधवार सुबह कुल्हाड़ी लेकर घर पहुंच गया और फिर धमकाया। माता-पिता ने भी गौरव को समझाया कि वह कुछ दिन के लिए मामा या बुआ के घर चला जाए। इससे क्षुब्ध गौरव ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button