Deadly attack: शराबी को गाली देने से किया मना तो टंगिया से कर दिया जानलेवा हमला, युवक की हालत नाजुक

Deadly attack: बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो में शुक्रवार देर रात एक युवक पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, घायल युवक कलिंग सूर्यवंशी अपने घर पर था, तभी पड़ोसी अजीत सूर्यवंशी शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहा था। कलिंग ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिससे नाराज़ होकर अजीत का भाई दुर्गा प्रसाद सूर्यवंशी टंगिया लेकर आया और सीधे गले पर वार कर दिया।

वारदात के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गंभीर हालत में कलिंग को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां से रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, कोनी थाना प्रभारी की निगरानी में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गा प्रसाद को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और भारत न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई