आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, जानें भारी बारिश के बीच क्या है अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भीषण बारिश हो रही है। भीषण बारिश के कारण बस्तर इलाके में बाढ़ के हालात बन गए हैं। वहीं, राजधानी रायपुर में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में सामान्य और भीषण बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने भी प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।बेमेतरा जिले में सबसे कम बारिश हुई

राज्य के राजस्व विभाग के अनुसार, इस साल एक जून से अब तक छत्तीसगढ़ में 1050.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक 2263.3 मिमी बारिश बीजापुर जिले में दर्ज की गई, जबकि बेमेतरा जिले में इस दौरान सबसे कम 537.0 मिमी औसत बारिश हुई है। सितंबर महीने में बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली हैं।

राजधानी में जमकर हुई बारिश

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सितंबर महीने के पहले सप्ताह में जमकर बारिश हुई है। जिस कारण से रात के तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल रायपुर में भी मानसूनी गतिविधियां कम होंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई