उत्तर भारत में मौसम का उलटफेर: दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश, शीतलहर जमा रही शरीर; हिमाचल-कश्मीर में भारी बर्फबारी

दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में जहां बारिश और गरज-चमक का दौर शुरू हो गया है, वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में देर रात से ही बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और शीतलहर का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश, तेज हवा, कोहरा और बर्फबारी की चेतावनी दी है।

दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सुबह के समय कोहरा भी छाए रहने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री के आसपास रह सकता है। बारिश के कारण ट्रैफिक और उड़ानों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज के साथ बारिश, जबकि कुछ इलाकों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। तापमान गिरने से ठंड और बढ़ सकती है।

इधर, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। मनाली, शिमला और कश्मीर घाटी में कई सड़कें बंद हैं, बिजली-पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है और एवलांच का खतरा भी बढ़ गया है।

वहीं हरियाणा-पंजाब में शीतलहर और घना कोहरा छाया है, जिससे दृश्यता कम होने पर सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई