उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज: कहीं बारिश और तूफान; कहीं 47 डिग्री की भीषण गर्मी

दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बुधवार रात तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। कई स्थानों पर पेड़, बिजली के खंभे और टीन शेड उड़ गए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं राजस्थान में गर्मी ने कहर बरपाया, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में रविवार तक आंधी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि शुक्रवार को तेज धूप निकलने की संभावना है। बीती रात की बारिश के चलते राजधानी में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, लेकिन आज गर्मी फिर जोर पकड़ सकती है।

यूपी-बिहार में वज्रपात से मौतें

उत्तर प्रदेश के कानपुर और आसपास के जिलों में वज्रपात और अन्य मौसम जनित घटनाओं में 21 लोगों की जान चली गई। ब्रज क्षेत्र और गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, झांसी, अमेठी और बरेली में भी कई लोगों की मौत की खबर है। अमरोहा में तेज हवा के कारण छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।

पंजाब में हीट वेव अलर्ट

पंजाब के बठिंडा और फाजिल्का में गुरुवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को येलो अलर्ट और शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान धूलभरी आंधी और तेज गर्मी का असर रहेगा।

राजस्थान में भीषण लू का कहर

राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बीकानेर, चूरू, पिलानी और जैसलमेर जैसे इलाकों में भी पारा 46 डिग्री पार कर गया। मौसम विभाग ने जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में अगले तीन दिनों तक लू चलने और तापमान 48 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी दी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, केरल और कर्नाटक में भी अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई