देशभर में मौसम का मिजाज बदला, 24 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

दिल्ली। देश के 24 राज्यों में बिजली गिरने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से देशभर में मौसम बदलने वाला है। मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत 24 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वोत्तर राज्यों में आज भी भारी बारिश का खतरा है, जबकि बिहार, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में ओलावृष्टि हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, कुछ राज्यों जैसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हीटवेव (लू) की चेतावनी भी जारी की गई है।

सिक्किम में लैंडस्लाइड, हजारों पर्यटक फंसे

सिक्किम में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। अब तक 1,000 से ज्यादा पर्यटकों को बचा लिया गया है, लेकिन मंगन जिले में 1,500 से अधिक लोग अभी भी फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन ने पर्यटक परमिट रद्द कर दिए हैं और टूर ऑपरेटरों को उत्तर सिक्किम की यात्रा पर रोक लगा दी है।

दिल्ली सरकार का आदेश – स्कूल में ‘वॉटर ब्रेक’ जरूरी

दिल्ली शिक्षा विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए स्कूलों को निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब मॉर्निंग असेंबली नहीं होगी। स्कूल प्रबंधन आउटडोर एक्टिविटी नहीं कराएगा। बच्चों को बार-बार पानी पीने के लिए ब्रेक दिया जाएगा। ORS और फर्स्ट एड किट उपलब्ध रहेगी।

राज्यों में इस तरह रहेगा मौसम

  • राजस्थान: 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिन में तापमान 44°C तक गया।
  • मध्यप्रदेश: 19 जिलों में बारिश की संभावना, लेकिन भोपाल-इंदौर में गर्मी जारी।
  • छत्तीसगढ़: 3 दिन ओलावृष्टि और गरज-चमक का अलर्ट, तापमान में गिरावट के आसार।
  • झारखंड: मौसम बदलेगा, 7 डिग्री तक तापमान गिर सकता है।
  • पंजाब-हरियाणा: हीटवेव का यलो अलर्ट, तापमान 44°C के पार।
  • हिमाचल: 8 जिलों में बारिश, मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई