इंदौर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और ठंड बढ़ने के आसार

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण अगले तीन दिनों तक कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसका असर इंदौर, भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर में मंगलवार सुबह तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। शाम के समय तापमान घटकर 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक आने की संभावना है। आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम तक हल्की बारिश भी हो सकती है।

29 अक्टूबर को दिनभर बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 30 अक्टूबर को मौसम और ठंडा रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री तक गिर सकता है।

वायु गुणवत्ता (AQI) की बात करें तो फिलहाल इंदौर में हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 29 और 30 अक्टूबर को AQI बढ़कर 130 से 150 तक पहुंच सकता है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के चंबल, रीवा, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल, सागर, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं, अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर के ऊपर बना डिप्रेशन फिलहाल प्रदेश के ऊपर सक्रिय है और टर्फ लाइन इसके बीच से गुजर रही है।

विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 27 से 30 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार प्रदेश में 2010 के बाद की सबसे कड़ी सर्दी देखने को मिल सकती है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई