उत्तर भारत में मौसम का कहर: दिल्ली-यूपी में बारिश, कश्मीर-उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

दिल्ली। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हुई। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का दौर जारी रहा, जिससे जनजीवन और यातायात पर बड़ा असर पड़ा है।

कश्मीर घाटी में ताजा हिमपात के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को आने-जाने वाली सभी 58 उड़ानें रद्द कर दी गईं। रनवे पर बर्फ जमने के कारण उड़ान संचालन संभव नहीं हो सका। इससे गणतंत्र दिवस और वीकेंड के बाद लौटने वाले सैकड़ों पर्यटक फंस गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों को एयरलाइंस से संपर्क कर अपडेट लेने की सलाह दी है।

भारी बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) काजीगुंड और बनिहाल के बीच पूरी तरह बंद कर दिया गया। जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं और बनिहाल-बडगाम सेक्शन में कुछ ट्रेनें रद्द या आंशिक रूप से संचालित की गईं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई।

डोडा जिले में भद्रवाह-छत्रगला मार्ग पर बर्फ में फंसे 40 सैनिकों सहित 60 लोगों को बीआरओ ने सुरक्षित निकाला। उधर उत्तराखंड में चमोली की नीती घाटी में बर्फीले तूफान से कई घरों की छतें उड़ गईं। केदारनाथ में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी जारी रही, जहां तापमान माइनस 15 डिग्री तक पहुंच गया।

मैदानी इलाकों में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक इससे गेहूं, चना और जौ जैसी रबी फसलों को नमी मिलने से फायदा होगा। मौसम विभाग ने अगले 1-2 दिन बारिश-बर्फबारी जारी रहने की संभावना जताई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई