रायपुर में अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश से गर्मी से राहत

रायपुर। राजधानी रायपुर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। शहर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान फिलहाल सामान्य बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 2 दिन का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग के आउटलुक के अनुसार प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई