बिलासपुर में मौसम ने बदला मिजाज, गर्मी से मिली राहत

बिलासपुर में मई की भीषण गर्मी और उमस के बीच शनिवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर 3 बजे के आसपास हल्की हवाओं के साथ काले बादल छा गए। इसके बाद शहर में तेज बारिश शुरू हो गई, जो करीब आधे घंटे तक चली। इसके बाद भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।

इस बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली और मौसम में ठंडक आ गई। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। शुक्रवार को भी धूप-छांव के बीच हल्की बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के अनुसार, देश में मानसून की दस्तक के संकेत मिल रहे हैं। अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने की संभावना है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसम सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में अगले एक हफ्ते तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button