‘हमने नहीं शुरू किया, जवाब देना जरूरी था’ – ऑपरेशन सिंदूर पर बोले जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन पाकिस्तान के उस हमले का जवाब था, जिसमें पहलगाम में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। उमर अब्दुल्ला ने साफ कहा कि भारत ने युद्ध शुरू नहीं किया, बल्कि जवाब दिया है।

पाकिस्तान ने हमला किया, हमने जवाब दिया

सीएम उमर ने कहा कि पाकिस्तान ने पहले हमला किया और हमारे निर्दोष लोगों को मारा। सरकार ने तभी कहा था कि इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, और अब वही किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, आम नागरिकों या सैन्य ठिकानों को नहीं, जबकि पाकिस्तान ने कुछ इलाकों में बमबारी कर आम लोगों को नुकसान पहुंचाया।

“हम शांति चाहते हैं, लेकिन कमजोर नहीं हैं”

उमर अब्दुल्ला ने कहा, “हम शांति चाहते हैं, युद्ध नहीं। लेकिन अगर हमारे लोगों को मारा जाएगा, तो जवाब देना जरूरी है।” उन्होंने आगे कहा कि स्थिति सामान्य हो, इसके लिए पहले पाकिस्तान को अपनी गतिविधियां रोकनी होंगी।

लोग घबराएं नहीं, सरकार तैयार है

सीएम ने बताया कि उन्होंने सीमा और एलओसी के नजदीकी जिलों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की और हालात की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में नुकसान की खबर है, लेकिन सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

जरूरी चीजों की कोई कमी नहीं

उमर अब्दुल्ला ने बताया कि ज़रूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए गाड़ियां और एंबुलेंस तैयार रखी गई हैं। ज़रूरी सामान और दवाओं की कोई कमी नहीं है। जम्मू और श्रीनगर में स्कूल खुले हैं, सिर्फ श्रीनगर एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद है।

“लोग डरे नहीं, हालात काबू में हैं”

उन्होंने जनता से अपील की कि घबराएं नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार हर मोर्चे पर तैयार है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई