पानी की समस्या से जूझ रहे हैं वार्ड वासी,प्रशासन की निष्क्रियता से जनता में नाराजगी

बिलासपुर वार्ड 67 विद्यासागर नगर, पुराना सरकंडा दैहनपारा के कई घरों में होली के दिन से पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सात-आठ दिनों से पाइपलाइन में पानी नहीं आ रहा है, जिसके कारण स्थानीय निवासी परेशान हैं। इस समस्या से निपटने में वार्ड पार्षद की निष्क्रियता को लेकर जनता में आक्रोश है।

न तो पानी के टैंकरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और न ही बोरवेल की समस्या का समाधान किया गया है। गर्मी की शुरुआत में ही पानी की यह गंभीर समस्या प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। दिलचस्प बात यह है कि शहर में भाजपा की मेयर, विधायक और सांसद हैं, फिर भी पानी की समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पा रहा है।

नगरीय प्रशासन मंत्री भी बिलासपुर से हैं, लेकिन निगम प्रशासन द्वारा समस्या को सुलझाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। स्थानीय लोग, खासकर महिलाएं, अपनी दैनिक जरूरतों के लिए निजी बोरवेल से पानी लाने को मजबूर हैं।

महिलाओं का चेतावनी
पानी की समस्या को लेकर नाराज महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द ही इस मुद्दे का समाधान नहीं करता है तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी।Capturecsdfdsg

यह स्थिति प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रही है, और यह सवाल खड़ा करती है कि शहर के विकास के दावों के बीच, क्या जनता की बुनियादी आवश्यकताएँ पूरी की जा रही हैं?

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई