वक्फ संपत्तियों पर ताकतवर लोगों कर कब्जा: रिजिजू

दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ हो रहे विरोध पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का विरोध करने वाले “ताकतवर लोग” हैं, जो वक्फ संपत्तियों पर कब्जा किए हुए हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। रिजिजू ने कहा,
“इस विधेयक का विरोध करने वाले कुछ ताकतवर लोग हैं, जिन्होंने वक्फ संपत्तियों पर कब्जा किया है। वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह विधेयक असंवैधानिक है।
उन्होंने केरल कैथोलिक बिशप्स काउंसिल (KCBC) द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में भेजे गए पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि विभिन्न धार्मिक समुदायों से कई संगठन इस विधेयक के समर्थन में हैं। रिजिजू ने कहा कि यह विधेयक गरीब मुसलमानों, बच्चों और महिलाओं के हित में है और यह वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा।
वहीं, केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने भी कहा कि कई ईसाई संगठनों, जिसमें KCBC भी शामिल है, ने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, “केरल के मुन्नाम्बम में कई गरीब परिवारों को वक्फ बोर्ड द्वारा अपनी ज़मीन छीने जाने का डर है।” रिजिजू ने इस विधेयक को गरीबों के हित में बताते हुए कहा कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन ठीक तरीके से करने में मदद करेगा।





