त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग, दिव्यांग मतदाताओं में दिखा जोश

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 जारी है. बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड में लोकतंत्र के महापर्व का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं—हर वर्ग मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है।
खास बात यह है कि दिव्यांग मतदाता भी पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। उनके लिए व्हीलचेयर जैसी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का उनका यह हौसला पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन रहा है। मतदान केंद्रों पर यह जोश और जज्बा बताता है कि जनता अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह जागरूक है और लोकतंत्र का असली उत्सव मना रही है.





