बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पायलट बोले– “वोट चोर गद्दी छोड़ो”

बिलासपुर। मंगलवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। उन्होंने कहा कि जनता के साथ विश्वासघात करने वाली सरकार को अब जाना होगा।
इस विरोध कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, उमेश पटेल, मोहन मरकाम, विजय जांगिड़ और देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने मिलकर “वोट चोर गद्दी छोड़ो” का नारा बुलंद किया और एकजुट होकर सरकार के खिलाफ ताकत दिखाने का संदेश दिया।





