VIVIAD: मां दुर्गा की प्रतिमा तोड़ी, बवाल के बाद सड़क जाम

पटना। बिहार के मुंगेर जिले के नयारामनगर थाना क्षेत्र के महमदा गांव में बुधवार रात असमाजिक तत्वों ने दुर्गा मंदिर में बनाई जा रही मां दुर्गा की प्रतिमा को तोड़ दिया। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों को इस बारे में जानकारी मिली, तो वे बड़ी संख्या में मंदिर के पास इकट्ठा हो गए। यहां पाया गया कि प्रतिमा का ढांचा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

ग्रामीणों ने गुस्से में आकर पाटम-महमदा मुख्य पथ को जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि महमदा गांव में हर साल चैती दुर्गा पूजा होती है, और 1946 से यहां दुर्गा की प्रतिमा बनाई जाती है। मूर्तिकार ने बुधवार को मूर्ति का ढांचा तैयार किया था, जिसे असमाजिक तत्वों ने रात के समय तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही नयारामनगर और बरियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद नयारामनगर थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया। सदर एसडीओ के कार्यालय में एसडीपीओ की मौजूदगी में 12 बजे दोनों पक्षों की बैठक होगी। जाम के दौरान कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और इंटर के परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई