Vishu League Competition: विशु लीग खेल प्रतियोगिता से महिलाओं को मिल रहा प्रोत्साहन, बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Vishu League Competition (बिलासपुर) : खेल के माध्यम से सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने अस्मिता वुशू सिटी लीग का आयोजन जीपीएम जिले मे किया गया।आयुष महाविद्यालय लोहारी मे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के सहयोग से हुए इस आयोजन मे जिले के विकासखंड गौरेला ,पेंड्रा ,मरवाही के बालिका व महिला प्रतिभागियों ने बड़े उमंग व जोश के साथ भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
अस्मिता वुशू सिटी लीग के आयोजन से महिलाओं में दृढ़ आत्मविश्वास दिखा। दो दिवसीय प्रतियोगिता मे सब जूनियर जूनियर और सीनियर बालिका व महिला प्रतिभागी 80 की संख्या में शामिल हुए। समापन अवसर खिलाड़ियों को स्वर्ण रजत और कांस्य पदक और भारतीय खेल प्राधिकरण से जारी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। अतिथियों में मरवाही ब्लॉक के एसडीएम और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।





