नया रायपुर की टेक्नो पार्टी में हिंसा, होटल परिसर में तोड़फोड़, कई वाहन क्षतिग्रस्त

नया रायपुर के ऐलसवेयर होटल में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल टेक्नो पार्टी उस वक्त हिंसक हो गई, जब आपसी विवाद के बाद जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई। देर रात हुए इस घटनाक्रम से होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और नाइट पार्टी का माहौल दहशत में बदल गया।

जानकारी के अनुसार पार्टी के दौरान अचानक विवाद बढ़ गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। आरोप है कि राहुल गवली गैंग से जुड़े लोगों ने पार्टी में मौजूद शुभम लेखवानी के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके साथ ही होटल परिसर में खड़ी कई महंगी गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंचा।

घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज संगीत के बीच अचानक हंगामा शुरू हुआ और कुछ ही मिनटों में स्थिति बेकाबू हो गई। होटल स्टाफ और पार्टी में शामिल लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने होटल परिसर का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरू की। पीड़ित शुभम लेखवानी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस को आशंका है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद हो सकता है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मारपीट, तोड़फोड़ और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इस घटना के बाद नया रायपुर में हो रही नाइट पार्टियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई