DGP बने विनय कुमार, सरकार ने जारी की नियुक्ति की अधिसूचना

पटना। बिहार को अपना नया पुलिस महानिदेशक मिल गया है। विनय कुमार राज्य के नए डीजीपी बने हैं। विनय 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। महानिदेशक पद पर उनकी नियुक्ति के लिए बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

कुमार वर्तमान में पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। अभी तक डीजीपी का प्रभार संभाल रहे 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज को विनय कुमार की जगह बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी सह अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी दी गई है। आलोक राज के पास निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की भी जिम्मेदारी थी, इस जिम्मेदारी से उन्हें मुक्त कर दिया गया है।

एडीजी पद पर रह चुके हैं विनय

विनय कुमार लंबे समय तक एडीजी और सीआईडी के पद पर रह चुके हैं। आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले विनय कुमार काफी सौम्य स्वभाव के माने जाते हैं। मोतिहारी के एसपी रह चुके विनय कमार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर रह चुके हैं। पूर्व डीजीपी एरएस भट्टी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने के बाद आळोक राज को प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस समय भी विनय कुमार का नाम डीजीपी के लिए सुर्खियों में आया था।

गंगवार बने निगरानी डीजी

बिहार सरकार ने डीजी स्तर के एक और पदाधिकारी की पोस्टिंग की है। जितेंद्र सिंह गंगवार को निगरानी का डीजी बनाया गया है। उन्हें नागरिक सुरक्षा के डीजी का अतिरिक्त प्रभाव भी सौंपा है। जिंतेन्द्र सिंह गंगवार पुलिस मुख्यालय में एडीजी हेडक्वार्टर हुआ करते थे। उनके प्रमोशन के बाद कुंदन कृष्णनन को उस पद पर तैनात किया गया। गंगवार वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
गर्मी से झुलसने लगा है? एलोवेरा मास्क से पाएं तुरंत राहत और निखार स्वास्थ्य अलर्ट: क्या आपका फोन आपको बना रहा है बहरा?
गर्मी से झुलसने लगा है? एलोवेरा मास्क से पाएं तुरंत राहत और निखार स्वास्थ्य अलर्ट: क्या आपका फोन आपको बना रहा है बहरा?