ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के गांव पौंसरा में आज ग्रामीणों ने भू-माफिया के अवैध कब्जे को हटाने के लिए पुलिस थाना का घेराव किया। साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर पुलिस थाने में धरना देने की भी चेतावनी दी। इसके बाद से कोनी थाने में तनावपूर्ण स्थिति है।

वहीं मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। दरअसल, भू-माफिया संजय सिंह ने गांव पौंसरा में एक एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने आज बड़ी संख्या में एकजुट होकर कोनी थाने का घेराव किया। जिससे थाने में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफिया संजय सिंह ग्रामवासियों को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देता है।ग्रामीणों ने अवैध कब्जा हटाने की मांग की है और मांगे पूरी नहीं होने पर थाने में धरने की चेतावनी दी है। बता दें कि पूर्व बीजेपी विधायक रजनीश सिंह पौंसरा गांव के निवासी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button