Problem of villagers: पानी और गंदगी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, 10 मिनट की बारिश में लबालब हुआ गांव

Problem of villagers: बिलासपुर। बिलासपुर की नवगठित नगर पालिका बोदरी में पानी की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। बोदरी नगर पालिका के निवासी इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहे है। 15 वार्डों वाले इस नगर पालिक परिषद में पेयजल की स्थिति चिंताजनक है। लगभग 20 हजार लोग इस समस्या से जूझ रहे है। मोहल्लेवासियों का कहना है। उनके वॉर्ड में हर वर्ष इसी तरह पानी की समस्या बना रहता है।

महिलाओ ने बताया कि 2 दिनो के बाद उनके मोहल्ले में टैंकर भेजा गया है। और उन्होंने बताया कि दो से तीन महीने बाद उनके मोहल्ले में सफाई होती है। सफाई के बाद कचड़ा भी नहीं उठाया जाता है। मोहल्लेवासियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इस सम्बंध में शिकायत करने पर उनके ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। अभी बरसात का मौसम बस शुरु ही होने को है।

लेकिन पालिका प्रशासन के द्वारा पानी निकासी की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस बात की उदाहरण दस मिनट हुईं बारिश बता रही हैं। जिससे नगर पालिका कार्यालय के सामने पानी भर गया है। बरसात के इस मौसम में नगर के कई सरकारी एवं सार्वजनिक स्थलों पर कोई निकासी व अन्य व्यवस्था नहीं हो पाने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

फिर भी जिम्मेदार नगर पालिका प्रशासन एवं उसके आला अधिकारी कुम्भकर्णीय नींद में सोए सा प्रतीत हो रहे हैं। लिहाजा पालिका के कई इलाकों में पंचायत प्रशासन की नाकामी के कारण बारिश के पानी के नाली-निकासी व अन्य व्यवस्था कर पाने के चलते क्षेत्र के आम नागरिकों एवं जनता को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस विषय में नगर पालिका उपाध्यक्ष ने सुनील वर्मा ने कहा कि इस समस्या की ओर ध्यान देकर समस्या की त्वरित निराकरण की ओर ध्यान दिया जायेगा जिससे नगर की जनताओं को समस्या ना हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई