भालू के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत: वन विभाग अलर्ट

कोरबा:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक जंगली भालू ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति को मार डाला. बताया जा रहा है कि वह जंगल में भालू को देखने के लिए उसकी गुफा के पास गया था. इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया.

भालू के हमले से मौत: वन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. कटघोरा के वन प्रभागीय अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर को हुई. मृतक की पहचान ईश्वर के रूप में हुई, जो कटघोरा वन प्रभाग के धनरास गांव का निवासी था और अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गया था.

भालू देखने गुफा के पास गया युवक: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपने मवेशियों को चराने के दौरान ईश्वर एक गुफा के पास गया, जहां भालू छिपा हुआ था और उसे देखने की कोशिश कर रहा था. लेकिन भालू ने अचानक उसपर और एक गाय पर हमला कर दिया. जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई.

वन विभाग ने लोगों को जंगल जाने से किया मना: इसकी सूचना मिलने के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वन प्रभागीय अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को तत्काल 25,000 रुपये की सहायता राशि दी गई है, जबकि शेष 5.75 लाख रुपये का मुआवजा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिया जाएगा. वन अधिकारी ने स्थानीय लोगों को जंगल में न जाने की चेतावनी दी है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई