दीपावली पर बाजारों में उमड़ी रौनक, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

रायपुर/कवर्धा। दीपावली के शुभ अवसर पर सोमवार सुबह से ही रायपुर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। फुल, पान, पूजा-सामग्री, मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। पुरानी बस्ती, गोलबाजार और शंकर नगर जैसे इलाकों में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही।

त्योहारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख इलाकों में व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। वहीं मालवीय रोड और जयस्तंभ चौक की ओर चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई है, ताकि जाम की स्थिति न बने।

इधर, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए कवर्धा के स्थानीय बाजारों में खरीदारी की। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित किया और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संदेश दिया। शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी खरीदारी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा —

“स्थानीय उत्पादों की खरीद न सिर्फ छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाती है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूत करती है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई