अमरकंटक: गृहमंत्री विजय शर्मा ने बोल बम कांवरियों को कराया भंडारा, शिवभक्तों संग लिया प्रसाद

अमरकंटक। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम में बोल बम कांवरियों के बीच पहुंचकर भंडारा सेवा की। उन्होंने श्रद्धा और भक्ति में लीन शिवभक्तों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसा और खुद भी उनके साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस अनुभव को आत्मिक और अविस्मरणीय बताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में शिवभक्ति में डूबे बोल बम कांवरियों से आत्मीय मुलाकात हुई। श्रद्धा, भक्ति और ऊर्जा से परिपूर्ण इन शिवभक्तों को स्नेहपूर्वक भोजन परोसने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ बैठकर प्रसाद लेना एक आध्यात्मिक अनुभव रहा।”

इस बीच पंडातराई में अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक निकाली जा रही 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा का भी भव्य स्वागत किया गया। पंडरिया की विधायक भावना बोहरा ने ग्राम सिल्हाटी में श्रद्धालु कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, वरिष्ठ नेता रामकुमार भट्ट, गोपाल साहू और नितेश अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

श्रावण माह में भक्तिभाव और सेवा का यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक बन गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई