बिलासपुर: भाजपा नेत्री के बेटे की दबंगई का वीडियो वायरल

बिलासपुर: सिविल लाइन और व्यापार विहार क्षेत्र से भाजपा नेत्री के बेटे यशराज सिंह की दबंगई का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में यशराज सिंह अपने ही साथी के साथ मारपीट करता दिख रहा है। वीडियो में वह बोतल फेंककर साथी को पीटते हुए नजर आ रहा है।

घटना के बाद हैरानी की बात यह रही कि यशराज सिंह ने खुद को पीड़ित बताकर सिविल लाइन थाने में ही अपने दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। जानकारी के अनुसार, उसने मौके पर राजनीतिक रसूख दिखाकर बचने की कोशिश भी की।

पूरी घटना सीसीटीवी में साफ कैद हो चुकी है, जिससे अब यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठा रहे हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई