आस्था का केंद्र डोंगरगढ़ मे कपल किस करते वीडियो वायरल

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी कहे जाने वाले डोंगरगढ़ से 2 अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये दोनों ही वीडियो उस समय वायरल हुए हैं जब नवरात्रि का त्योहार चल रहा है। इसमें एक वीडियो कपल का किस करते हुए । मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर के पास ही नवरात्रि पर युवक-युवती किस करते दिखे। यह हरकत सुबह करीब 4 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। इसका किसी ने वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। कपल के वायरल वीडियो को पोस्ट कर यूजर ने लिखा कि, दर्शन करने के नाम पर प्रदर्शन चल रहा है। पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स भी इसका विरोध जता रहे हैं, कुछ लोगों ने लिखा कि, पवित्र जगह में पाप किया गया। मंदिर में ऐसी हरकतें करने की वजह से लोग आक्रोशित हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button