संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव, सांसदों ने डाला वोट

रायपुर/दिल्ली। आज नए संसद भवन में उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ। सुबह 10 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक नतीजे आने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को ऐतिहासिक जीत दिलाने के संकल्प के साथ मतदान किया है। अग्रवाल ने भरोसा जताया कि राधाकृष्णन के अनुभव और नेतृत्व से राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।

वोट डालने वालों में उपसभापति हरिवंश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, भाजपा सांसद कंगना रनौत और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई भी शामिल रहे।

एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि यह भारतीय राष्ट्रवाद की बड़ी जीत होगी और यह कदम ‘विकसित भारत’ की दिशा में आगे ले जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई