Delhi Assembly elections: प्रवेश वर्मा की बड़ी जीत: केजरीवाल को हराया, सीएम पद की रेस में सबसे आगे

Delhi Assembly elections:दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की मानी जा रही है। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराया, और इस जीत ने दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है।

कौन है प्रवेश सिंह वर्मा

प्रवेश साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से आते हैं। वह पूर्व भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं, और उनके चाचा, आजाद सिंह, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर रह चुके हैं।

प्रवेश वर्मा का शिक्षा जीवन भी खास रहा है। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA किया।

नई दिल्ली विधानसभा सीट सियासी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, और इसे दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी का रास्ता भी माना जाता है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा उन्हें दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बना सकती है, हालांकि इस पर अभी तक पार्टी हाईकमान की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

प्रवेश वर्मा अपने तल्ख बयानों के लिए भी चर्चा में रहे हैं। विशेष रूप से 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध के दौरान उनके बयानों ने सुर्खियां बटोरीं। इसके अलावा, छठ पूजा के समय एक सरकारी अधिकारी के साथ उनका विवाद भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button