ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदारों को मिल सकती है बड़ी राहत

ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत की खबर सामने आ सकती है। मेले में वाहनों पर 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट को लेकर जनवरी के दूसरे सप्ताह में फैसला होने की संभावना है। छह जनवरी को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक पर ऑटोमोबाइल कारोबारियों और ग्राहकों की नजरें टिकी हुई हैं।

व्यापार मेले के शुभारंभ के समय 25 दिसंबर को रोड टैक्स छूट की घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसके चलते मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के कई शोरूमों में अपेक्षित भीड़ नहीं दिखी। अब कारोबारी और ग्राहक जनवरी में सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्वालियर व्यापार मेले में वाहन खरीद पर 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट देने का अनुरोध कर चुके हैं। कारोबारियों का मानना है कि यदि यह छूट लागू होती है तो मेले में वाहन बिक्री को नई गति मिलेगी और ग्राहकों को भी आर्थिक लाभ होगा।

इधर, व्यापार मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रभारी कलेक्टर के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस और मेला प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ प्रतिदिन मेले का निरीक्षण करेंगे। झूला सेक्टर सहित सभी क्षेत्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अग्नि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फायर मॉकड्रिल कराने के आदेश दिए गए हैं। फूड सेक्टर में नियमित खाद्य सैंपलिंग की जाएगी और केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडर के उपयोग की अनुमति होगी। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी रोजाना संयुक्त रूप से मेले का भ्रमण करेंगे। पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि तय दर से अधिक वसूली की शिकायत न आए। प्रशासन का उद्देश्य मेले में आने वाले सैलानियों को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई