US Ban Lifted: अमेरिका ने 3 भारतीय परमाणु संस्थाओं से बैन हटाया

नई दिल्ली। अमेरिका ने 20 साल बाद 3 भारतीय परमाणु संस्थाओं से प्रतिबंध हटा लिया है। इनमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) और इंडियन रेयर अर्थ (IRE) शामिल हैं।

यह फैसला अमेरिकी NSA जेक सुलिवन के भारत दौरे के बाद आया। सुलिवन ने 6 जनवरी को दिल्ली में कहा था कि अमेरिका उन नियमों को हटाएगा जो भारतीय परमाणु संस्थाओं और अमेरिकी कंपनियों के बीच सहयोग में बाधा डाल रहे हैं।

यह प्रतिबंध भारत द्वारा 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण करने के बाद लगाए गए थे। 2005 में भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते के बाद यह निर्णय लिया गया था कि भारत अपनी परमाणु गतिविधियों को नागरिक और सैन्य क्षेत्र में बांटेगा। सुलिवन के बयान के मुताबिक, यह कदम भारत-अमेरिका परमाणु सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई