साधु-संतों पर बयान से राजनीति में बवाल, बिलासपुर में भूपेश बघेल का पुतला दहन

बिलासपुर। कांग्रेस नेताओं के साधु–संतों को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति में तनाव बढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के बयानों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए। इसी कड़ी में बिलासपुर के नेहरू चौक पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल का पुतला दहन कर कड़ा विरोध जताया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि साधु-संत भारतीय समाज की आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सार्वजनिक मंच से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में भी ऐसे बयान दिए गए, तो पार्टी सड़क पर उतरकर और भी उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि साधु-संतों का सम्मान देश की परंपरा से जुड़ा है और इसके खिलाफ किसी भी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई