अन्नदाताओं का अनोखा अंदाज, समृद्धि का दिखा नया आगाज

बिलासपुर। बिलासपुर के ग्राम पोड़ी में 31 दिसंबर को धान खरीदी केंद्र पर किसानों ने नए साल 2025 का स्वागत बेहद खास और अनोखे अंदाज में किया। धान बेचने आए अन्नदाताओं ने अपने फसल को सजा-धजाकर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। घर को धन और समृद्धि से भरने वाले इस मौके पर किसानों के चेहरे पर एक अलग ही चमक थी। हरिदत्त तिवारी, रुद्र दत्त तिवारी, प्रफुल्ल कुमार साहू, सावन कौशिक, राहुल यादव, और भी बाकी किसानों ने मिलकर इस जश्न को यादगार बना दिया है।





