सुकमा में शिक्षा कर्मियों का अनोखा आंदोलन, खून से लिखा पीएम और सीएम को पत्र

सुकमा। नियमितिकरण की मांग को लेकर सुकमा में शिक्षा कर्मियों का आंदोलन 15वें दिन भी जारी है। इस धरने में अब तक 900 से ज्यादा शिक्षा कर्मी शामिल हो चुके हैं। खास बात यह है कि उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखकर अपनी पीड़ा जताई है।

कर्मियों का कहना है कि वे वर्षों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला। आंदोलन में महिला शिक्षक भी बड़ी संख्या में हिस्सा ले रही हैं।

धरना भले ही शांतिपूर्ण हो, लेकिन कर्मियों का गुस्सा और आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि सरकार की बेरुखी से वे मानसिक तनाव में हैं और शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई