केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात पहुंचे रायपुर, सीएम समेत मंत्रीगणों ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित देर रात स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकाआत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, एसपी लाल उम्मेद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। बता दें कि आज अमित शाह बस्तर जा रहे हैं। चर्चा है कि हिड़मा के गांव जा सकते हैं। अबूझमाड़ या पूवर्ती गांव जाने की भी चर्चा है। ऐसा होता है, तो ऐसा करने वाले वे देश के पहले गृहमंत्री होंगे। पूवर्ती खूंखार नक्सली हिड़मा का गांव है। यहां पिछले कई सालों से नक्सलियों का कब्जा था। उनकी इजाजत के बिना यहां प्रवेश पर प्रतिबंध था। अब यहां CRPF, DRG, STF और कोबरा ने मिलकर संयुक्त कैंप स्थापित किया है। इस दौरान वे सरेंडर नक्सलियों से मिलेंगे। जवानों और शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई