10 दिन में डिजिटल आईकार्ड ठीक करो, नहीं तो लौटाएंगे कार्ड – मंत्रालय कर्मचारी संघ का अल्टीमेटम

रायपुर। मंत्रालय कर्मचारी संघ ने नए डिजिटल आईकार्ड में सुधार की मांग करते हुए प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। संघ का कहना है कि नए कार्ड में “मंत्रालय महानदी भवन” का उल्लेख नहीं किया गया है, जबकि पिछले 25 सालों से यह लिखा जाता रहा है।

संघ ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में संशोधन नहीं किया गया, तो 21 नवंबर को सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने आईडी कार्ड संघ पदाधिकारियों को जमा कर देंगे। इसके बाद संघ अध्यक्ष सभी कार्ड रजिस्टार शाखा में वापस जमा करेंगे।

कर्मचारियों ने कहा है कि वे सिर्फ पारंपरिक पहचान बनाए रखने की मांग कर रहे हैं, ताकि मंत्रालय की गरिमा और पहचान बनी रहे।

IMG 5036

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई