निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा से यौन शोषण..

 रतलाम। शहर के ओद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्कूल में यूकेजी में अध्ययनरत करीब पांच वर्ष की बालिका के साथ स्कूल के ही करीब 16 वर्षीय छात्र द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने सामने आया है। पुलिस ने आरोपित छात्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दसवीं का छात्र स्कूल के चौकीदार का पुत्र है। आरोपित छात्र को रविवार को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

24 सितंबर की है घटना

जानकारी के अनुसार, घटना 24 सितंबर की है। स्वजन को जब छेड़छाड़ की घटना पता चली तो वे 28 सितंबर की सुबह पहले स्कूल पहुंचे तथा प्रबंधन को शिकायत की। इसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बालिका की मां ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उनकी पुत्री को उनकी बहन स्कूल छोड़ने तथा वहां से लाने का काम करती है। दो-दिन से पुत्री को बुखार आ रहा था।

शरीर बुखार से तप रहा था

27 सितंबर की रात बालिका टायलेट के लिए उठी तो उसने शरीर में जलन होने की जानकारी दी। पूछने पर उसने बताया कि एक लड़का गंदी हरकत करता है। इस दौरान उसकी मौसी को याद आया कि 24 सितंबर को जब वह बालिका को घर लेकर आरही थी, तब बालिका के टीशर्ट के बटन खुले हुए थे, उसका शरीर लाल था तथा बुखार से तप रहा था।

बालिका को जब स्कूल में ले गए। स्कूल में वह चौकीदार के कमरे में लेकर गई वहां एक लड़का (आरोपित) खड़ा था, जिसे देखकर बालिका ने बताया कि उसने ही गलत हरकत की है।

ऊपरी मंजिल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं

आरोपित छात्र स्कूल के चौकीदार का पुत्र है तथा तीसरी मंजिल पर बने चौकीदार के कमरे में रहता है। स्कूल में सभी दूर करीब 36 सीसीटीवी कैमरे है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि ऊपरी मंजिल पर कैमरे नहीं है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा बीएनएस 65 (2), 75 तथा पाक्सो एक्ट की धारा 5 एम, 6, 7, 8 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई