उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में दो हिरासत में

जयपुर। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में जयपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। यह मामला वेब पोर्टल ”द सूत्र” से जुड़ा है, जिसने पिछले एक महीने में उप मुख्यमंत्री को लेकर कई निराधार और तथ्यहीन खबरें प्रसारित की थीं।

जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष अग्रवाल ने बताया कि पोर्टल के मुखिया और उनके एक कर्मचारी को इन खबरों को प्रसारित नहीं करने और हटाने के नाम पर परिचितों के माध्यम से करोड़ों रुपये की मांग की। धमकी दी गई कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो उप मुख्यमंत्री की सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

जांच में यह भी पता चला कि दोनों ने खबरों को अपने अन्य न्यूज पोर्टल ”द केपिटल” में भी फैलाया। 28 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी डेटा और गवाहों के बयान हासिल किए। जांच में स्पष्ट हुआ कि खबरें तथ्यों पर आधारित नहीं थीं और रंगदारी मांगने का आरोप सही पाया गया।

अनुसार, पुलिस ने भोपाल पहुंचकर आनंद पांडे और हरीश दिवेकर को हिरासत में लिया। उन्हें जयपुर लाया जा रहा है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों के खिलाफ जांच पूरी होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और अन्य शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले ने डिजिटल मीडिया में बढ़ती गलत सूचनाओं और धमकी देने वाले तत्वों के खतरों को सामने ला दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी तरह से तथ्य और तकनीकी सबूतों पर आधारित है। रंगदारी और धमकी देने वाले इस प्रकार के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि लोकतंत्र में किसी भी राजनेता या नागरिक की सुरक्षा और प्रतिष्ठा को खतरा न पहुंचे। जयपुर पुलिस का यह कदम यह संदेश देता है कि कानून के तहत किसी को भी ब्लैकमेल या धमकी देने की अनुमति नहीं है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई