महिला के इलाज के दौरान अस्पताल में दो पक्षों में झड़प, मारपीट से मचा हंगामा

रायपुर के एक अस्पताल में महिला के इलाज के दौरान उसके मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में मारपीट और धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों द्वारा इलाज के दौरान उसकी हालत नाजुक बताई गई और बचने की संभावना कम होने की बात कही गई।

इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। इस दौरान मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया, ताकि दोबारा कोई विवाद न हो।

मामले में नया मोड़ तब आया जब मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या का प्रयास मानने से इनकार करते हुए इसे सुनियोजित हत्या की कोशिश बताया। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की जांच की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई