जालंधर ग्रेनेड हमला केस में दो और गिरफ्तार, अब तक 7 अरेस्ट

जालंधर। जालंधर में रविवार सुबह 4 से 4.15 बजे के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिसकर्मी का बेटा भी शामिल है।

यह हमला दिसंबर 2024 में हुआ था और इस घटना की जिम्मेदारी पाकिस्तानी डॉन ने ली थी। पुलिस ने अब तक दो मुठभेड़ों के बाद 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली मुठभेड़ उसी जगह हुई थी, जहां हमला हुआ था, जबकि दूसरी मुठभेड़ आदमपुर के पास हुई। दोनों मुठभेड़ों में बदमाश घायल हुए हैं। मुख्य आरोपी हार्दिक कंबोज, जो हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है, को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद वह घायल हो गया था।

पुलिस ने हार्दिक की पूछताछ के बाद अमितप्रीत सिंह और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इस हमले के पीछे आईएसआई का ऑपरेटिव शहजाद भट्टी का हाथ था। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के बाद यह हमला किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई