वाहनों को आग लगाने की घटना में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश…

बीजापुर | बीजापुर में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल दो नक्सलियों को सुरक्षाबल के जवानों ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत भोपालपटनम थाना व छगबल कैम्प रामपुरम 15डी की संयुक्त टीम ने करकावाया मेघापुर से नक्सली जिंतेंद्र सोढ़ी पिता मदनैया सोढ़ी उम्र 38 निवासी मेघापुर करकावाया व बेलादी रामचंद्रम पिता कन्हैया बेलादी उम्र 27 निवासी मेघापुर करकावाया को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी 2023 को पोषणपल्ली व गोरगुंडा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी की घटना में उक्त दोनों नक्सली शामिल थे। पकड़े गये नक्सलियों के विरुद्ध भोपालपटनम थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय दंतेवाड़ा में पेश किया गया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई