इंदौर में दो बड़े गोल्ड फ्रॉड खुलासे: एक करोड़ का सोना लेकर कारीगर फरार, दूसरे मामले में 50 लाख की ठगी

इंदौर में सोना-आभूषण कारोबार से जुड़े दो बड़े धोखाधड़ी मामलों ने शहर के व्यापारियों में हड़कंप मचा दिया है। सराफा बाजार में जहां सात बंगाली कारीगर एक करोड़ रुपये कीमत का करीब 900 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए, वहीं भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय गिरोह ने ज्वेलर को 50 लाख रुपये के आभूषणों का चूना लगा दिया। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है और कई आरोपितों को गिरफ्तार भी किया गया है।

इंदौर के सराफा क्षेत्र में गणेश ज्वेलर्स के संचालक गणेश पुत्र निताई ने शिकायत दर्ज कराई कि आभूषण निर्माण के लिए बंगाली कारीगरों के साथ चल रहे सोने की ‘बीसी फंड’ में बड़ा घोटाला हुआ है। कारीगरों में सोंटू मांझी, माणिक सामांता, कार्तिक, अनिल, सुदीप मोंडोल, तपोस मोंडोल, तापस मान्ना, पोलास भाई, प्रसातो घोराई, विजेंद्र मोईती और विभाष घोराई शामिल हैं। इन्हें 12 महीने तक आभूषण बनाने के लिए सोना दिया जाता था।

शिकायत के अनुसार, सोमीर भाईती, उत्तम खोमराई, कार्तिक, साईफूल, निसित, हिदायत और दिलीप सोनी नामक कारीगर अचानक दुकान बंद कर फरार हो गए। फोन करने पर एक आरोपी ने बताया कि वे मुंबई पहुंच चुके हैं और वापस आने से इनकार कर दिया। घटना के बाद सराफा बाजार में भारी चिंता का माहौल है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने इस मामले में विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

इधर भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पल्हर नगर निवासी ज्वेलर आसित हाजरा के साथ 50 लाख रुपये की ठगी हुई। एक अंतरराज्यीय गैंग ने पांच रानी हार और पांच जोड़ झाले तैयार कराने के नाम पर आभूषण ले लिए। आरोपी ने खुद को ग्राहक बताकर ठोस सोना देने का दावा किया और बदले में सोने की परत चढ़े नकली बिस्कुट थमा दिए। घर पहुंचकर जब आसित ने बिस्कुट जांचे तो वे नकली निकले।

पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर गिरोह के सदस्य संजय को पकड़ा, जिसने जोधपुर और ऋषिकेश में सक्रिय गैंग की जानकारी दी। इसके बाद दबिश देकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का सोना बरामद किया गया है।

दोनों मामलों ने इंदौर के ज्वेलर्स में सतर्कता बढ़ा दी है, जबकि पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई