GGU में होली सेलिब्रेशन के दौरान दो गुटों में फिर मारपीट, डीजे कार्यक्रम के बीच चले लात-घूंसे

बिलासपुर स्थित गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में होली मिलन समारोह के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। डीजे की धुन पर चल रहे रंगारंग कार्यक्रम के बीच अचानक विवाद बढ़ गया और छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होली समारोह के दौरान छात्र-छात्राएं डांस और रंग-गुलाल के साथ उत्सव मना रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ छात्र नशे की हालत में एक-दूसरे पर रंग फेंकते हुए कपड़े खींचने लगे, जिससे विवाद ने तूल पकड़ लिया।

देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और दोनों गुट आमने-सामने आ गए। छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। कुछ छात्रों को घेरकर पिटाई करने का वीडियो भी सामने आया है। मारपीट के दौरान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई छात्र वहां से हटते नजर आए।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी होली कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ था, जो मारपीट में बदल गया था। उस समय भी दो गुटों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई थी।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक किसी भी छात्र द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई